युवा कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन:केके नगर की जन समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी

युवा कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन:केके नगर की जन समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी

आगरा के सिकंदरा केके नगर की जनसमस्या को लेकर जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा कि केके नगर शिवा कुंज गली नंबर 9 के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में नियमित सफाई ना होने के कारण जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। नालियों में सिलट भर रही है और सीवर उफान मार रहे हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं और स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिसके कारण क्षेत्रीय जनता में रोष है। ताहिर हुसैन ने कहा कि लगातार क्षेत्रीय जनता द्वारा शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से ताहिर हुसैन, अजय वाल्मीकि, दानिश सिद्दीकी, रवि वाल्मीकि, विकास माहौर, सलमान कुरैशी, अर्सल अहमद, अमल गुप्ता, सैफ कुरैशी, मोहम्मद शाहबाज, कबीर कुरैशी, अमित, सुमित वाल्मीकि, पूजा वाल्मीकि, रचना वाल्मीकि, वाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *