टीकमगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज:ब्राह्मण समाज ने की महाआरती, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज:ब्राह्मण समाज ने की महाआरती, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ब्राह्मण समाज द्वारा हर दिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है और शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जन्मोत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सौरभ शर्मा ने बताया कि प्रभातफेरी के दौरान ब्राह्मण समाज के युवा घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। समाज के लोग नजरबाग मंदिर में एकत्रित होकर नगर भ्रमण करते हैं और विभिन्न मोहल्लों में लोगों को जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। महाआरती का आयोजन गुरुवार रात इंद्रपुरी कॉलोनी में महाआरती का आयोजन किया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी जन्मोत्सव के लिए सक्रिय रूप से संपर्क कर रही हैं। वे प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्लों में जाकर समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील कर रही हैं। शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को शाम 5 बजे नजरबाग मंदिर से एक बाइक रैली निकाली जाएगी। मुख्य जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सुबह 6 बजे सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ से होगी। इसके बाद महामृत्युंजय पाठ का जाप किया जाएगा और भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक होगा। शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *