उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को भीलड़ी–समदड़ी–लूणी–जोधपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जालोर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और नवनिर्मित स्टेशन भवन और यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। महाप्रबंधक अमिताभ और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी के जालोर पहुंचने पर लोगों ने जालोर शहर के एफसीआई रेलवे फाटक संख्या सी-45 पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान शहरवासियों व रेलवे संघर्ष समिति के द्वारा जीएम को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने डीआरएम, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के साथ निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन, शहीद स्मारक, का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। प्रोत्साहन राशि की घोषणा की जालोर में भवन का निर्माण कार्य को जल्द पूरा कैसे करें। जिसकी जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया। जीएम ने दोहरी करण को लेकर हो रहे काम की भी जानकारी ली। हालांकि, नए भवन में काम शुरू करने के लिए थोड़ा समय लग जाएगा। इसके 12 फीट का फुट ओवर ब्रिज का काम करना बाकी है। जिसमें समय लगेगा। उसके बाद भी इस नए भवन में रेलवे का काम संचालित किया जाएगा। जालोर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सुविधाओं का बालवाड़ा–मोकलसर सेक्शन में स्थित गेट संख्या सी-24 का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने गेटमैन सुखराम की कार्यप्रणाली की सराहना की एवं उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही गैंग नंबर 5 के कार्यों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें 20 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। अन्य अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (DRM)अनुराग त्रिपाठी, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (PCSO) संतराम मीणा, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) मदन लाल देवड़ा, प्रधान मुख्य अभियंता (PCE) जे. एस. लाठरा, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (PCSTE) अनुराग गोयल, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) सीमा शर्मा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक (PCMD) के. कृष्णा कुमार और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन, (PRO) पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।


