डीग में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद:मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की कार्रवाई

डीग में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद:मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की कार्रवाई

डीग पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नशीली दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औषधि नियंत्रण अधिकारी आरबीएम अस्पताल भरतपुर और एएनटीएफ टीम के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने जिला अस्पताल डीग के पास स्थित महालक्ष्मी मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर के अंदर रखी दवाइयों, स्टॉक और बिलों की गहन जांच की गई। जांच में अवैध नशीली दवाइयां पाई गईं। पुलिस ने मौके से अल्ट्रासन (पैरासिटामोल और ट्रामाडोल टैबलेट) के सात पत्ते जब्त किए, जिनमें कुल 105 टैबलेट थीं। जांच में सामने आया कि ये दवाइयां बिना किसी वैध खरीद बिल के रखी गई थीं, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध है। पुलिस ने महालक्ष्मी मेडिकल एजेंसी के संचालक अनिल कुमार सर्राफ (54), निवासी मसानी मोहल्ला, पुरानी डीग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 और 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *