5 साल बाद क्विंटन डीकॉक की हुई MI में वापसी, पहले मैच में मचा दिया तहलका, इतनी गेंदों में ठोक दिया शतक

5 साल बाद क्विंटन डीकॉक की हुई MI में वापसी, पहले मैच में मचा दिया तहलका, इतनी गेंदों में ठोक दिया शतक

IPL 2026 MI vs PBKS Quinton De Kock Hundred: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में रोहित शर्मा के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह से मुंबई इंडियंस में 5 साल बाद क्विंटन डी कॉक की वापसी हुई। आखिरी बार क्विंटन डी कॉक ने 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला खेला था। इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर के लिए आईपीएल खेलते रहे। आईपीएल 2026 ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने खरीदा और जब रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चोट की वजह से बीच मैच से बाहर हो गए, तो पंजाब किंग्स के खिलाफ डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

वापसी मैच में ही ठोक दिया शतक

डी कॉक ने रोहित शर्मा की कमी महसूस नहीं होने दी और पहले ही मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 53 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह डी कॉक का आईपीएल में तीसरा शतक है। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं।

MI के लिए ऐसा करने वाले बने दूसरे ओपनर

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के ओपनर के तौर पर पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले क्विंटन डी कॉक सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले लेंडल सिमंस ने साल 2014 में 61 गेंदों में शतक लगाया था।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की। रिकेल्टन को तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौटना पड़ा, जब अर्शदीप सिंह की गेंद पर शशांक सिंह ने उनका कैच पकड़ा। इसी ओवर में अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद क्विंटन डी कॉक को नमन धीर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया। नमन धीर 134 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

इसके बाद हार्दिक पंड्या सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड को भी अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया। दूसरी छोर पर क्विंटन डी कॉक टिके रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। वह अब तक 24 अर्धशतक भी लगा चुके हैं और उनका आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 140 रन रहा है। इस मैच में डी कॉक 60 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं मार्को यानसन और शशांक सिंह को भी 1-1 सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *