दाता कमली शाह दरगाह में हजारों अकीदतमंदों ने की चादरपोशी:किशनगंज में कदम रसूल उर्स का तीसरा दिन, मांगी दुआ

दाता कमली शाह दरगाह में हजारों अकीदतमंदों ने की चादरपोशी:किशनगंज में कदम रसूल उर्स का तीसरा दिन, मांगी दुआ

किशनगंज में चार दिवसीय कदम रसूल उर्स के तीसरे दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। गुरुवार को कदम रसूल स्थित दाता कमली शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह परिसर में हजारों की भीड़ चादरपोशी के लिए उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर सलामती की दुआ मांगी। इस दरगाह में उर्स का सिलसिला सैकड़ों साल पुराना है और यह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। यहां सभी समुदाय के लोग पहुंचते हैं। हर वर्ष उर्स के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के कोने-कोने से अकीदतमंद दाता कमली शाह के आस्ताने में हाजिरी लगाने आते हैं। वे चादरपोशी और फातेहाखानी कर सलामती की दुआ मांगते हैं। गुरुवार को हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग पहुंचे। उन्होंने मन्नत पूरी होने के बाद चादर चढ़ाई और सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर एक मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां दूर-दराज से दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आए हैं। मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वही मेले में आने जाने वाले लोगों के वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। मस्तान चौक इलाके में भारी जाम का सामना लोगो को करना पड़ रहा है। हालांकि उर्स को लेकर कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं और जिला प्रशासन के द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। किशनगंज में चार दिवसीय कदम रसूल उर्स के तीसरे दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। गुरुवार को कदम रसूल स्थित दाता कमली शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह परिसर में हजारों की भीड़ चादरपोशी के लिए उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर सलामती की दुआ मांगी। इस दरगाह में उर्स का सिलसिला सैकड़ों साल पुराना है और यह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। यहां सभी समुदाय के लोग पहुंचते हैं। हर वर्ष उर्स के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के कोने-कोने से अकीदतमंद दाता कमली शाह के आस्ताने में हाजिरी लगाने आते हैं। वे चादरपोशी और फातेहाखानी कर सलामती की दुआ मांगते हैं। गुरुवार को हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग पहुंचे। उन्होंने मन्नत पूरी होने के बाद चादर चढ़ाई और सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर एक मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां दूर-दराज से दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आए हैं। मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वही मेले में आने जाने वाले लोगों के वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है। मस्तान चौक इलाके में भारी जाम का सामना लोगो को करना पड़ रहा है। हालांकि उर्स को लेकर कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं और जिला प्रशासन के द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *