पिकअप की टक्कर से पीडीएस डीलर की मौत:बांका में गोदाम से लौटने के दौरान हादसा, पोता घायल, चालक हिरासत में, वाहन जब्त

पिकअप की टक्कर से पीडीएस डीलर की मौत:बांका में गोदाम से लौटने के दौरान हादसा, पोता घायल, चालक हिरासत में, वाहन जब्त

बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक में टक्कर माार दी। इलाज के दौरान झारखंड के देवघर में दादा की मौत हो गई, वहीं घायल पोता का इलाज जारी है। घटना कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई। मृतक की पहचान पीडीएस डीलर भुमेश्वर रविदास (63) के रूप में हुई है। घायल पोता की पहचान सोमनाथ भारती के रूप में हुई है। गोदाम से खाद्यान्न लेकर लौटने के दौरान हादसा सुपाहा गांव निवासी भुमेश्वर रविदास अपने पोते सोमनाथ भारती के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम से खाद्यान्न लेकर लूना से घर लौट रहे थे। बैंक ऑफ इंडिया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी लूना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लूना सवार दोनों लगभग 30 फीट तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पिकअप चालक ने वाहन रोका। दुर्घटना के बाद लूना का पिछला हिस्सा पिकअप के अगले भाग में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ा स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विनोद कुमार ने भुमेश्वर रविदास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवघर रेफर कर दिया। देवघर एम्स में इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटोरिया पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक में टक्कर माार दी। इलाज के दौरान झारखंड के देवघर में दादा की मौत हो गई, वहीं घायल पोता का इलाज जारी है। घटना कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई। मृतक की पहचान पीडीएस डीलर भुमेश्वर रविदास (63) के रूप में हुई है। घायल पोता की पहचान सोमनाथ भारती के रूप में हुई है। गोदाम से खाद्यान्न लेकर लौटने के दौरान हादसा सुपाहा गांव निवासी भुमेश्वर रविदास अपने पोते सोमनाथ भारती के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम से खाद्यान्न लेकर लूना से घर लौट रहे थे। बैंक ऑफ इंडिया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी लूना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लूना सवार दोनों लगभग 30 फीट तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पिकअप चालक ने वाहन रोका। दुर्घटना के बाद लूना का पिछला हिस्सा पिकअप के अगले भाग में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ा स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विनोद कुमार ने भुमेश्वर रविदास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवघर रेफर कर दिया। देवघर एम्स में इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटोरिया पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *