युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने पर कार्रवाई:बक्सर में 17 नामजद पर FIR, पिता बोले-जान से मारने की कोशिश;शरीर पर डाला मिर्च पाउडर

युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने पर कार्रवाई:बक्सर में 17 नामजद पर FIR, पिता बोले-जान से मारने की कोशिश;शरीर पर डाला मिर्च पाउडर

बक्सर में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के तीन दिन बाद, पीड़ित रवि कुमार उर्फ बेटानी यादव के पिता बसावन यादव के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में 17 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में एक पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पकड़कर पेड़ से उल्टा लटका दिया गया था। उसे लाठी-डंडे, पत्थर और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। पिता के अनुसार, जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि उनका बेटा गंभीर हालत में पेड़ से लटका हुआ था। विनती करने के बाद आरोपियों ने युवक को नीचे उतारा। शरीर पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप आवेदन में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने युवक के पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया था और उसे जान से मारने की कोशिश की। परिवार द्वारा विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिता ने इस हमले को पुरानी रंजिश के तहत एक सोची-समझी साजिश बताया है। यह घटना सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिन ने आरोपियों की कर ली पहचान इस संबंध में बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है और कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि युवक को पेड़ से क्यों लटकाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटना गंभीर अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बक्सर में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के तीन दिन बाद, पीड़ित रवि कुमार उर्फ बेटानी यादव के पिता बसावन यादव के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में 17 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में एक पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पकड़कर पेड़ से उल्टा लटका दिया गया था। उसे लाठी-डंडे, पत्थर और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। पिता के अनुसार, जब उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि उनका बेटा गंभीर हालत में पेड़ से लटका हुआ था। विनती करने के बाद आरोपियों ने युवक को नीचे उतारा। शरीर पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप आवेदन में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने युवक के पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया था और उसे जान से मारने की कोशिश की। परिवार द्वारा विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिता ने इस हमले को पुरानी रंजिश के तहत एक सोची-समझी साजिश बताया है। यह घटना सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिन ने आरोपियों की कर ली पहचान इस संबंध में बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है और कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि युवक को पेड़ से क्यों लटकाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटना गंभीर अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *