सहरसा में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:सुसराल पक्ष पर बाइक के लिए हत्या का आरोप, गुजरात में मजदूरी करता है पति

सहरसा में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:सुसराल पक्ष पर बाइक के लिए हत्या का आरोप, गुजरात में मजदूरी करता है पति

सहरसा में बुधवार शाम 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कनरिया थाना क्षेत्र के कठदुम्मर गांव की है। मृतका की पहचान रोशन सदा की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजन के अनुसार, सोनी की शादी एक साल पहले रोशन सदा से हुई थी। उनका आरोप है कि पिछले तीन महीने से ससुराल वाले एक बाइक की मांग को लेकर सोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने के कारण ही उसकी हत्या की गई। सोनी अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसका पति रोशन सदा मजदूरी के सिलसिले में गुजरात में रहता है। ग्रामीणों ने तबीयत बिगड़ने की दी थी सूचना बुधवार शाम सोनी की तबीयत बिगड़ने और संदिग्ध मौत की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी। कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनजर पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। सहरसा में बुधवार शाम 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कनरिया थाना क्षेत्र के कठदुम्मर गांव की है। मृतका की पहचान रोशन सदा की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजन के अनुसार, सोनी की शादी एक साल पहले रोशन सदा से हुई थी। उनका आरोप है कि पिछले तीन महीने से ससुराल वाले एक बाइक की मांग को लेकर सोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने के कारण ही उसकी हत्या की गई। सोनी अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसका पति रोशन सदा मजदूरी के सिलसिले में गुजरात में रहता है। ग्रामीणों ने तबीयत बिगड़ने की दी थी सूचना बुधवार शाम सोनी की तबीयत बिगड़ने और संदिग्ध मौत की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी। कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनजर पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *