भोजपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साला घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इब्राहिमपुर मोड़ के पास की है। घायलों की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी विंध्याचल राम(30) और चरपोखरी के कोयल गांव के हरेराम रजवार(32) के तौर पर हुई है। हरेराम रजवार ने बताया कि बहनोई के साथ रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में आंख का इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। हाथ और पैर फ्रैक्चर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। विंध्याचल राम को गंभीर चोटें आई हैं। दाहिना हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। हरेराम रजवार को भी कई जगहों पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। भोजपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साला घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इब्राहिमपुर मोड़ के पास की है। घायलों की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी विंध्याचल राम(30) और चरपोखरी के कोयल गांव के हरेराम रजवार(32) के तौर पर हुई है। हरेराम रजवार ने बताया कि बहनोई के साथ रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में आंख का इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। हाथ और पैर फ्रैक्चर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। विंध्याचल राम को गंभीर चोटें आई हैं। दाहिना हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। हरेराम रजवार को भी कई जगहों पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया।


