बॉलीवुड की सबसे पावरफुल कॉप-एक्शन फ्रैंचाइज़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने बुधवार को सोशल मीडिया पर धमाका करते हुए ‘फोर्स 3’ (Force 3) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार फिल्म में जॉन के साथ ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्द्धन राणे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। जॉन ने फिल्म का एक दमदार प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा: “जब कोई न रुकने वाला किसी न हिलने वाले से मिलता है, तो एक तूफ़ान पैदा होता है। ‘फोर्स’ आ रही है! #Force3 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।” इसके साथ ही उन्होंने कास्ट और क्रू के सदस्यों को टैग भी किया, जिनमें हर्षवर्द्धन राणे, तान्या मानिकतला, सूर्या शर्मा और डायरेक्टर भव धूलिया शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: यश की Toxic की रिलीज डेट आगे बढ़ी? Tara Sutaria ने किया बड़ा खुलासा
इसे भी पढ़ें: Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई ‘कुरकुरी’ है यह फिल्म?
When the unstoppable meets the immovable, a storm is born. The Force is coming! 💥#Force3 releasing in cinemas on 19th March 2027 🔥#HarshvardhanRane #TanyaManiktala #SuryaSharma @DhuliaBhav #SheelKumar #ShahbazAlam #SandeepLeyzell @minnakshidas @RaviBasrur @SimaabHashmi… pic.twitter.com/m2QSxsCZ13
— John Abraham (@TheJohnAbraham) April 15, 2026


