सिंगरौली में अतिक्रमण हटा, 20 किलो प्लास्टिक जब्त:नगर निगम ने बैढ़न बस स्टैंड, सब्जी मंडी क्षेत्र से हटाए दुकानदार

सिंगरौली में अतिक्रमण हटा, 20 किलो प्लास्टिक जब्त:नगर निगम ने बैढ़न बस स्टैंड, सब्जी मंडी क्षेत्र से हटाए दुकानदार

सिंगरौली नगर निगम ने बुधवार को बैढ़न शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से उन दुकानदारों को हटाया गया, जिन्होंने मल्हार पार्क से काली मंदिर रोड तक सड़क पर कब्जा कर रखा था। इस अतिक्रमण से क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगी दुकानों को हटवाया। सभी दुकानदारों को निर्धारित सब्जी मंडी परिसर में स्थानांतरित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों पर चालान भी किया गया। अभियान के दौरान लगभग 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। नगर निगम के अपर आयुक्त आरपी वैद्य ने बताया कि फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगाने से लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां आपको बता दें कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के बाद फिर वापस भूल जाता है मॉनिटरिंग नहीं होती है जिसके चलते दुकानदार फिर वापस सड़क पर अपनी दुकान में फैला लेते हैं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *