ज्ञानवापी मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होगी:सुप्रीम कोर्ट में केस होने की वजह से वजह से लगातार टाली गई है सुनवाई

ज्ञानवापी मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होगी:सुप्रीम कोर्ट में केस होने की वजह से वजह से लगातार टाली गई है सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले की सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे हिंदू और मुस्लिम पक्षकार अदालत के सामने अपनी दलीलें पेश करने को मौजूद होंगे।
इससे पहले ज्ञानवापी मामले की कई सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में टल चुकी है।
असल में मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई टाल दी जाती है। इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वजूखाना की वैज्ञानिक सर्वे की मांग में दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित हुई थी।
इसके साथ ही कोर्ट ने तारीख लगाते हुए सभी पक्षों ने जवाब दाखिल करने को कहा था। इस केस की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ में चल रही है। यह याचिका राखी सिंह की ओर से दाखिल है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना की सर्वे की मांग में राखी सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में उनका कहना है कि वजूखाना के सर्वे से विवादित धार्मिक स्थल की धार्मिक चरित्र की पहचान हो सकेगी। वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पूजा स्थल अधिनियम व ज्ञानवापी के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लंबित है। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि नियत कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *