जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रो अखिलेश दयाल की अध्यक्षता में शहर के राजेंद्र छात्रावास में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व महान था और उन्हें विश्व की विभिन्न भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से आपसी भाईचारा, सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता, एकता और अखंडता को मूल सिद्धांत के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि समाज और देश का निर्माण विभक्त जातिवाद, धर्मवाद और वर्णभेद को समाप्त कर ही संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मुनमुन जायसवाल, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, राहुल कुमार शर्मा, विजय कांत त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, छात्र संगठन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, ईश्वर चंद्र प्रसाद, आयुष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद इकराम, आर्यन कुमार, डॉ. मनीष कुशवाहा, झुन्नू सिंह, रौशन कुमार, युवराज कुमार, अमन कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रो अखिलेश दयाल की अध्यक्षता में शहर के राजेंद्र छात्रावास में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व महान था और उन्हें विश्व की विभिन्न भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से आपसी भाईचारा, सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता, एकता और अखंडता को मूल सिद्धांत के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि समाज और देश का निर्माण विभक्त जातिवाद, धर्मवाद और वर्णभेद को समाप्त कर ही संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मुनमुन जायसवाल, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, राहुल कुमार शर्मा, विजय कांत त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, छात्र संगठन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, ईश्वर चंद्र प्रसाद, आयुष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद इकराम, आर्यन कुमार, डॉ. मनीष कुशवाहा, झुन्नू सिंह, रौशन कुमार, युवराज कुमार, अमन कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।


