पाली में बाबासाहेब की प्रतिमा को पहनाई 21KG की फूलमाला:संविधान निर्माता के जयकारों से गूंजा सर्किल, रक्तदान किया

पाली में बाबासाहेब की प्रतिमा को पहनाई 21KG की फूलमाला:संविधान निर्माता के जयकारों से गूंजा सर्किल, रक्तदान किया

पाली में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर का जयंती मनाई गई। सुबह 9 बजे से विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया।
इस दौरान युवाओं ने बाबा साहब के जयकारे लगाए। एक-दूजे का मुंह मीठा करवाकर अम्बेडकर जयंती की शुभकामना दी। बाबा साहेब की प्रतिमा पर किसी ने 11 किलो तो किसी ने 21 किलो फूलों से बनी माला पहनाई। शिविर में किया ब्लड डोनेट पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में डॉ अम्बेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ब्लड डोनेट शिविर का आयोजन किया गया। सुगनराज गौड ने बताया कि शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल रही। इस दौरान डॉ आरके विश्नोई, प्रवीण गर्ग, भरत सेजू, प्रतिका पंवार, उमेश सिंह, जेपी रांगी, दिलीप कुमार भाटी, देवेन्द्र मौर्य, डायाराम बॉस, रमेश कुमार, ओमप्रकाश हटेला सहित कई जने मौजूद रहे। शिविर में 50 से ज्यादा लोगों ने ब्लड डोनेट किया। नया बस स्टैंड के पास एक होटल में सेमिनार भी हुआ। जिसमें बाबा साहेब के जीवन पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। ये रहे मौजूद अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, एडीएम डॉ बजरंग सिंह, एएसपी जयसिंह तंवर, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, देवाराम जोनसन, मदनलाल पंवार,एनके राजा, गणपत मेघवाल, मदन तेजी, वीरेंद्र मेघवाल, अजीत मांडल, भंवर राव, गोविंद बंजारा, मनीष तिलक, देवेन्द्र मौर्य, गोपाल बंजारा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। बाबा साहेब के जयंती के फोटो देखे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *