राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन:रोहतक में ट्रेन ठहराव पर ग्रामीणों ने जताया आभार, 15 गांवों को मिला लाभ

रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का लाखन माजरा स्टेशन पर ठहराव शुरू कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस पहल से क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के लोगों को लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले लाखन माजरा स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती थी, जिससे इलाके के लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने इस समस्या से रामचंद्र जांगड़ा को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करवाया।
सांसद ने मान-सम्मान के लिए व्यक्त किया आभार रामचंद्र जांगड़ा ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए इस प्यार और मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कोई असुविधा न हो, यह सरकार और हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और अंत्योदय’ के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। महम विकास रैली का किया जिक्र राज्यसभा सांसद ने 5 अप्रैल को महम विकास रैली में मुख्यमंत्री द्वारा अनेक परियोजनाओं की घोषणा का भी जिक्र किया, जिससे जल्द ही यह इलाका विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने महम विकास रैली में हजारों की संख्या में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका और महंत सतीश दास ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद रणबीर ढाका ने रामचंद्र जांगड़ा को ‘विकास पुरुष’ बताया और उनके संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा नेता सतबीर राठी, ब्लॉक समिति से अनिल राठी, रामबीर शर्मा, बिजेंद्र राठी, भारत सिंह घड़ोठी और महिपाल सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *