जमुई में पति ने पत्नी और बच्चों को पीटा:ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने परिजन के साथ मिलकर पत्नी और दो बच्चों की पिटाई कर दी। इस घटना में पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला ललिता देवी, उनकी बेटी ईशा कुमारी और बेटे सन्नी कुमार को तत्काल जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का इलाज चल रहा है। पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप शनिवार सुबह पीड़िता ललिता देवी ने मलयपुर थाना में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अपने पति सिकंदर साह सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ललिता देवी के अनुसार, उनके पति, सास द्रौपती देवी, ससुर रामचंद्र साह, देवर नीरज कुमार साह, उपेंद्र कुमार और गौतनी गायत्री देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। ललिता देवी ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहकर उनका पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति न तो आर्थिक सहयोग करते हैं और न ही पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। मलयपुर थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने परिजन के साथ मिलकर पत्नी और दो बच्चों की पिटाई कर दी। इस घटना में पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला ललिता देवी, उनकी बेटी ईशा कुमारी और बेटे सन्नी कुमार को तत्काल जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का इलाज चल रहा है। पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप शनिवार सुबह पीड़िता ललिता देवी ने मलयपुर थाना में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अपने पति सिकंदर साह सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ललिता देवी के अनुसार, उनके पति, सास द्रौपती देवी, ससुर रामचंद्र साह, देवर नीरज कुमार साह, उपेंद्र कुमार और गौतनी गायत्री देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। ललिता देवी ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहकर उनका पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति न तो आर्थिक सहयोग करते हैं और न ही पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। मलयपुर थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *