NEET 2027: नीट की निशुल्क कोचिंग, इच्छुक विद्यार्थी जल्दी करें आवेदन

NEET 2027: नीट की निशुल्क कोचिंग, इच्छुक विद्यार्थी जल्दी करें आवेदन

NEET 2027: @अनुराग सिंह। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम की पहली प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। इसके तहत एलन कोटा में नीट 2027 के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह सुविधा सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए है।

न्यास के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने बताया कि शिक्षा संबल योजना के तहत मध्य भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए नीट-2027 की तैयारी के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस वर्ष की प्रवेश परीक्षाओं दो बार ली जाएगी, पहली परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही बदलाव यह किया गया है कि 2025 में 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पहले 12वीं पास करने वाले वर्तमान वर्ष के विद्यार्थी ही योग्य होते थे। अब 2025 और 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थी https://lnmpnyas.org/ पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों के चयनित 126 विद्यार्थियों को नीट-यूजी के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ निशुल्क आवास व भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्र शामिल हैं। योजना के तहत एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की एक साल के लिए निशुल्क कोचिंग (100 प्रतिशत स्कॉलरशिप) दी जा रही है। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से इन विद्यार्थियों के निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।

सीडीएस एवं एनडीए परीक्षाएं 12 अप्रैल को

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) एग्जामिनेशन-2026 एवं नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी (एनडीए) एग्जामिनेशन-2026 का आयोजन 12 अप्रैल को आयोजित होगी। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित की गई है। रायपुर में परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।

वही एनडीए परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी गुढियारी एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफे. मैने. एंड टेक्नो. पोस्ट सेजबहार मुजगहन रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *