पूर्णिया में सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। परोरा स्थित वीवीआईटी स्कूल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के.नगर थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मुकेश राय (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे श्याम लाल राय ने बताया कि मुकेश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वो रोज की तरह साइकिल से काम पर गए थे। काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। पूर्णिया में सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। परोरा स्थित वीवीआईटी स्कूल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के.नगर थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मुकेश राय (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे श्याम लाल राय ने बताया कि मुकेश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वो रोज की तरह साइकिल से काम पर गए थे। काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।


