भिवानी से महिला लापता:6 माह पहले हुई थी लव मैरिज, चरखी दादरी जिले के रहने वाली, पति ने दर्ज करवाई शिकायत

भिवानी से महिला लापता:6 माह पहले हुई थी लव मैरिज, चरखी दादरी जिले के रहने वाली, पति ने दर्ज करवाई शिकायत

भिवानी के एक नजदीकी गांव निवासी महिला संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। उस महिला ने करीब 6 माह पहले लव मैरिज की थी। वहीं महिला के पति इसकी शिकायत पुलिस को दी और अपनी पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के नजदीकी एक गांव निवासी व्यक्ति ने भिवानी के सदर थाना में एक शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 6 महीने पहले चरखी दादरी के एक गांव निवासी महिला के साथ लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद अब उसकी पत्नी उसके साथ ही घर पर रह रही थी। 2 अप्रैल को उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। जो 12वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। वहीं उसकी पत्नी की उम्र करीब 20 वर्ष है। जब उसे पता लगा कि उसकी पति गायब हो गई है तो उसने अपने स्तर पर खोजने का पयास किया। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं महिला की तलाश आरंभ कर दी। हालांकि अभी तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *