बॉडी पार्ट को जूम करके फोटो लेने पर जान्हवी कपूर का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस बोलीं- इसमें मेरी सहमति नहीं

बॉडी पार्ट को जूम करके फोटो लेने पर जान्हवी कपूर का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस बोलीं- इसमें मेरी सहमति नहीं

Janhvi Kapoor Slams Paparazzi: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने पापाराज़ी संस्कृति पर खुलकर बात करते हुए एक अहम मुद्दा उठाया है। अभिनेत्री ने साफ कहा कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने का मतलब यह नहीं है कि किसी की निजी सीमाओं को नजरअंदाज किया जाए। उन्होंने खासतौर पर उन तस्वीरों पर आपत्ति जताई जिनमें कलाकारों के शरीर के खास हिस्सों पर फोकस किया जाता है।

पैपराजी पर जान्हवी कपूर ने साधा निशाना (Janhvi Kapoor Slams Paparazzi)

जाह्नवी कपूर ने राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में कुछ फोटोग्राफर्स से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की और उन्हें अपनी असहजता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने आना उनके पेशे का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि किसी भी एंगल से तस्वीरें लेना उचित हो जाता है। अभिनेत्री का मानना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कलाकारों को असहज करती हैं बल्कि ये मीडिया की पेशेवर छवि पर भी सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कलाकार जब किसी खास तरह की ड्रेस पहनकर बाहर निकलते हैं तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी तरह की तस्वीरों के लिए तैयार हैं। इस तरह की गतिविधियां कलाकारों के आत्मसम्मान को प्रभावित करती हैं।

‘सहमति’ को बताया सबसे अहम मुद्दा (Janhvi Kapoor Slams Paparazzi)

जाह्नवी कपूर ने बातचीत के दौरान ‘सहमति’ यानी कंसेंट की अहमियत पर खास जोर दिया। उनका कहना है कि किसी भी दृश्य या प्रस्तुति में कलाकार की इच्छा और सहमति सबसे ज्यादा जरूरी होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्मों या गानों में कुछ दृश्य ऐसे होते हैं जिन्हें कलाकार अपनी इच्छा से स्वीकार करते हैं क्योंकि वह कहानी का हिस्सा होते हैं। लेकिन जब वही चीजें बिना परमिशन के अलग तरीके से दिखाई जाती हैं तो यह गलत हो जाता है।

अभिनेत्री ने साफ कहा कि किसी भी महिला कलाकार को बिना उसकी जानकारी या अनुमति के इस तरह से दिखाना सही नहीं है। उनका मानना है कि हर कलाकार को यह अधिकार होना चाहिए कि वह तय करे कि उसे किस तरह फिल्माया जाए और किस तरह नहीं।

फिल्म सेट पर भी कलाकार की राय जरूरी

जाह्नवी कपूर ने ये भी बताया कि सिर्फ सार्वजनिक जगहों पर ही नहीं बल्कि फिल्म सेट पर भी कलाकार की सहमति बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सीन की शूटिंग में उन्हें असहजता महसूस होती है तो उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होना चाहिए। इससे कलाकार की पेशेवर छवि पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

उनका मानना है कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले हर व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी कलाकार की गरिमा से समझौता न हो।

‘पेड्डी’ फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं और इसमें कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर चुकी है और अप्रैल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *