रायगढ़ के ईदगाह में अदा की जाएगी बकरीद की नमाज:मस्जिदों में भी इंतजाम, सेवइयों की मिठास के साथ एक-दूसरे को देंगे मुबारकबाद

रायगढ़ के ईदगाह में अदा की जाएगी बकरीद की नमाज:मस्जिदों में भी इंतजाम, सेवइयों की मिठास के साथ एक-दूसरे को देंगे मुबारकबाद

प्रदेश भर के साथ रायगढ़ में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के कदमी ईदगाह और शाही ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। साथ ही अलग-अलग समय पर मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घड़ी चौक स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 8 बजे और चांदमारी स्थित शाही ईदगाह में साढ़े 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा गांजा चौक स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6 बजे, लाल टंकी स्थित नूरी मस्जिद में 6 बजे, मधुबन पारा स्थित मस्जिद गरीब नवाज में सवा 6 बजे तथा जूटमिल स्थित सुन्नी मक्का मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज के लिए ईद के बाद कुर्बानी का पर्व बकरीद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। सेंवईयों का चलेगा दौर सुबह नमाज के बाद मुस्लिम भाई एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देंगे। इसके बाद घरों में सेंवईयों का दौर शुरू होगा। इसके लिए शहर में करीब एक सप्ताह पहले से ही सेंवईयों की दुकानें सज गई थीं, जहां लोगों की अच्छी-खासी खरीदारी भी हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *