रामनवमी जुलूस से 17 वर्षीय आंचल लापता:किशनगंज में मां ने युवक और परिजन पर लगाया अपहरण का आरोप

रामनवमी जुलूस से 17 वर्षीय आंचल लापता:किशनगंज में मां ने युवक और परिजन पर लगाया अपहरण का आरोप

किशनगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान 17 वर्षीय आंचल कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। आंचल की मां खुर्शीला देवी ने रोल बाग निवासी राहुल और उसके परिजनों पर बेटी को बहला-फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाया है। घटना लाइन पाड़ा, वार्ड नंबर-18 की है। खुर्शीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी आंचल कुमारी इंटर पास कर चुकी है। 26 मार्च 2026 को रामनवमी का जुलूस निकला था, जिसमें शामिल होने के बाद आंचल घर नहीं लौटी। परिवार को जानकारी मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। परिवार को पता चला कि राहुल (पिता स्वर्गीय मखना राम), रीता (पति स्वर्गीय मखना राम), प्रियंकी कुमारी, तिल्लु कुमारी और बहादुर राम (सभी रोल बाग, किशनगंज निवासी) ने मिलकर आंचल को कहीं छुपा रखा है। जब परिवार के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने आंचल के उनके पास होने से इनकार कर दिया। बेटी का पीछा कर रहा था राहुल खुर्शीला देवी ने आरोप लगाया है कि राहुल लंबे समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। उन्होंने बताया कि राहुल ने आंचल को कई बार धमकी भी दी थी कि “मैं तुम्हें कभी भी गायब कर सकता हूं”। आँचल की उम्र 17 वर्ष है। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया और कैद कर रखा है। परिवार ने पुलिस से आग्रह किया है कि आँचल को तुरंत खोजबीन कर बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। परिजन ने सदर थाना में FIR कराया दर्ज इस मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है। किशनगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान 17 वर्षीय आंचल कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। आंचल की मां खुर्शीला देवी ने रोल बाग निवासी राहुल और उसके परिजनों पर बेटी को बहला-फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाया है। घटना लाइन पाड़ा, वार्ड नंबर-18 की है। खुर्शीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी आंचल कुमारी इंटर पास कर चुकी है। 26 मार्च 2026 को रामनवमी का जुलूस निकला था, जिसमें शामिल होने के बाद आंचल घर नहीं लौटी। परिवार को जानकारी मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। परिवार को पता चला कि राहुल (पिता स्वर्गीय मखना राम), रीता (पति स्वर्गीय मखना राम), प्रियंकी कुमारी, तिल्लु कुमारी और बहादुर राम (सभी रोल बाग, किशनगंज निवासी) ने मिलकर आंचल को कहीं छुपा रखा है। जब परिवार के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने आंचल के उनके पास होने से इनकार कर दिया। बेटी का पीछा कर रहा था राहुल खुर्शीला देवी ने आरोप लगाया है कि राहुल लंबे समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। उन्होंने बताया कि राहुल ने आंचल को कई बार धमकी भी दी थी कि “मैं तुम्हें कभी भी गायब कर सकता हूं”। आँचल की उम्र 17 वर्ष है। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया और कैद कर रखा है। परिवार ने पुलिस से आग्रह किया है कि आँचल को तुरंत खोजबीन कर बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। परिजन ने सदर थाना में FIR कराया दर्ज इस मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *