विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया:किशनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया:किशनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टॉउन थाना मे दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी सात माह पहले खगड़ा मछमारा निवासी एक युवक से हुई थी। महिला ने गैर धर्म अपनाकर इस युवक से विवाह किया था। शादी के बाद दो महीने किराए के मकान में रही पीड़ित महिला शादी के बाद शुरुआती दो महीने तक पीड़ित महिला खगड़ा में ही किराए के मकान में रह रही थी। महिला का आरोप है कि एक दिन उसके ससुराल वाले उसके घर आए और उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने इस घटना का विरोध किया और अपने पति पर जान से मारने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित महिला सदर थाना पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज करने के बाद टाउन थाना की पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टॉउन थाना मे दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी सात माह पहले खगड़ा मछमारा निवासी एक युवक से हुई थी। महिला ने गैर धर्म अपनाकर इस युवक से विवाह किया था। शादी के बाद दो महीने किराए के मकान में रही पीड़ित महिला शादी के बाद शुरुआती दो महीने तक पीड़ित महिला खगड़ा में ही किराए के मकान में रह रही थी। महिला का आरोप है कि एक दिन उसके ससुराल वाले उसके घर आए और उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने इस घटना का विरोध किया और अपने पति पर जान से मारने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित महिला सदर थाना पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज करने के बाद टाउन थाना की पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *