कानपुर में दिन भर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को देर रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। सोमवार को पूरे दिन सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन रात होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर रात तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली भी कड़कती रही, जिससे कुछ समय के लिए लोग सहम गए। हालांकि, बारिश की ठंडी फुहारों ने वातावरण को सुहावना बना दिया। बारिश के बाद गिरा तापमान
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात का मौसम काफी आरामदायक हो गया। दिन भर की गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत जारी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पांच अप्रैल तक बादल छा सकते हैं। इसके अलावा मौसम में उतार चढ़ाव भी जारी रहेगा। दिन में गर्मी से छूटे पसीने दिन के तापमान की बात करें तो सूरज के तेवर के चलते अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। दिन में तेज धूप के साथ साथ चल रही हवाओं ने लू का एहसास कराया। तपिश भरी गर्मी के चलते लोग पसीना पोछते नजर आए। हालांकि देर शाम होते होते हवाओं ने राहत देने का काम किया।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 23 मार्च 15.4 31.2
24 मार्च 15.0 32.5
25 मार्च 16.0 33.5
26 मार्च 15.0 36.0
27 मार्च 19.8 30.8
28 मार्च 18.0 34.2
29 मार्च 18.5 35.8 30 मार्च 23.2 38.3 31 मार्च 24.0 37.0 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान
दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम
01 अप्रैल 25.0 39.0
02 अप्रैल 25.0 38.0 03 अप्रैल 24.0 37.0 04 अप्रैल 23.0 36.0 05 अप्रैल 23.0 36.0 (सोर्स – आईएमडी)


