भोजपुर में लापता व्यक्ति का शव मिला:रामनवमी के दिन घर से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने निकले थे, हत्या मामला मे बेटा है आरोपी

भोजपुर में लापता व्यक्ति का शव मिला:रामनवमी के दिन घर से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने निकले थे, हत्या मामला मे बेटा है आरोपी

भोजपुर के निर्मलपुर गांव से पांच दिन से लापता अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव गांव में ही घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित गेहूं के खेत से बरामद हुआ। मृतक का पूरा शरीर काला और दाहिने तरफ पेट फटा हुआ था। मृतक की पहचान अरुण सिंह(50) के तौर पर हुई है। गांव पर रहकर खेती करते थे। कभी-कभी बाहर जाकर भी प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करते थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव की है। रात में घर से निकले थे मृतक के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 11 बजे वह घर से यह कहकर निकले थे कि गांव में नवमी पर प्रोग्राम देखने जा रहा हूं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। 27 मार्च को कई जगह उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 28 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच सोमवार को आसपास के घरों में बदबूदार गंध आने लगी तो वहां जाकर देखा तो एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने गांव में शोर करना शुरू किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। शव देखकर उनकी पहचान की और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। कुछ माह पूर्व गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक बावर्ची को गोली मारी गई थी। जिसमें उनके बड़े बेटे अनिकेत सिंह आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। उसी विवाद में हत्या हुई है। गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।
छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भोजपुर के निर्मलपुर गांव से पांच दिन से लापता अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव गांव में ही घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित गेहूं के खेत से बरामद हुआ। मृतक का पूरा शरीर काला और दाहिने तरफ पेट फटा हुआ था। मृतक की पहचान अरुण सिंह(50) के तौर पर हुई है। गांव पर रहकर खेती करते थे। कभी-कभी बाहर जाकर भी प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करते थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव की है। रात में घर से निकले थे मृतक के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 11 बजे वह घर से यह कहकर निकले थे कि गांव में नवमी पर प्रोग्राम देखने जा रहा हूं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। 27 मार्च को कई जगह उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 28 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच सोमवार को आसपास के घरों में बदबूदार गंध आने लगी तो वहां जाकर देखा तो एक शव पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने गांव में शोर करना शुरू किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। शव देखकर उनकी पहचान की और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। कुछ माह पूर्व गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक बावर्ची को गोली मारी गई थी। जिसमें उनके बड़े बेटे अनिकेत सिंह आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। उसी विवाद में हत्या हुई है। गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।
छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *