मधुबनी में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने तीन वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा में हुई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी अमरनाथ मंडल के बेटे श्रेयस कुमार के रूप में हुई है। मृतक बालक के चाचा अमरनाथ कामत ने बताया कि श्रेयस अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। बालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खुटौना रेफर कर दिया गया। दरभंगा पहुंचने से पहले तोड़ा दम खुटौना में स्थिति नाजुक होने पर उसे डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह बालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया, जहां यह प्रक्रिया पूरी की गई। परिजन ने बताया कि बाइक सवार की पहचान गांव के ही राहुल पासवान के रूप में हुई है। बाइक को जब्त कर लिया गया है। फुलपरास थानाध्यक्ष बिक्रम आचार्य ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी हिट एन्ड रन का मामला मानते हुए बाइक सवार पर कड़ी करवाई करने की भी मांग की है। मधुबनी में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने तीन वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा में हुई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी अमरनाथ मंडल के बेटे श्रेयस कुमार के रूप में हुई है। मृतक बालक के चाचा अमरनाथ कामत ने बताया कि श्रेयस अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। बालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खुटौना रेफर कर दिया गया। दरभंगा पहुंचने से पहले तोड़ा दम खुटौना में स्थिति नाजुक होने पर उसे डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह बालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया, जहां यह प्रक्रिया पूरी की गई। परिजन ने बताया कि बाइक सवार की पहचान गांव के ही राहुल पासवान के रूप में हुई है। बाइक को जब्त कर लिया गया है। फुलपरास थानाध्यक्ष बिक्रम आचार्य ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी हिट एन्ड रन का मामला मानते हुए बाइक सवार पर कड़ी करवाई करने की भी मांग की है।


