वाराणसी एयरपोर्ट पर शक के आधार पर पकड़ी गई युवती, बुर्का पहन युवक संग जा रही थी मुंबई

वाराणसी एयरपोर्ट पर शक के आधार पर पकड़ी गई युवती, बुर्का पहन युवक संग जा रही थी मुंबई

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक युवक और युवती को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे बुर्का पहनकर मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर CISF ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है युवती

जांच में पता चला कि युवती बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और युवक से उसका प्रेम संबंध था। परिवार को इस रिश्ते की जानकारी होने के बाद उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय करने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच युवक उसे चुपचाप अपने साथ मुंबई ले जाने के लिए बनारस आया और अपने एक दोस्त की मदद से युवती को बुर्का पहनाकर एयरपोर्ट पहुंचा।

CISF को हुआ शक

हालांकि सुरक्षा जांच के दौरान CISF को शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे घर से भागकर मुंबई जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *