किशनगंज| एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, मोटरसाइकिल चोरी आदि मामलों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला कर पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह विशेष अभियान में गिरफ्तारी की कार्रवाई 16 से 22 मार्च के बीच की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गई। अभियान में दिघलबैंक थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर 371.56 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। जिसमें 6 हजार 665 रुपए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में 176.6 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया है। कार्रवाई अभी जारी रहेगी। किशनगंज| एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, मोटरसाइकिल चोरी आदि मामलों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला कर पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह विशेष अभियान में गिरफ्तारी की कार्रवाई 16 से 22 मार्च के बीच की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गई। अभियान में दिघलबैंक थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर 371.56 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। जिसमें 6 हजार 665 रुपए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में 176.6 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया है। कार्रवाई अभी जारी रहेगी।


