नालंदा में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला:बिंद के फोरलेन चौक पर हादसा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; शिनाख्त की कोशिश जारी

नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन (एसएच-78) पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बिंद थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि सुबह ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली कि फोरलेन चौक के पास एक युवक का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि युवक पैदल ही सड़क पार कर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय स्तर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन आसपास के किसी भी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की है। पहचान के लिए सोशल मीडिया और थानों की ली जा रही मदद पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है, साथ ही सोशल मीडिया ग्रुप्स का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह कहां का रहने वाला था और अहले सुबह किस काम से वहां आया था। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन (एसएच-78) पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बिंद थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि सुबह ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली कि फोरलेन चौक के पास एक युवक का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि युवक पैदल ही सड़क पार कर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय स्तर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन आसपास के किसी भी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की है। पहचान के लिए सोशल मीडिया और थानों की ली जा रही मदद पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है, साथ ही सोशल मीडिया ग्रुप्स का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह कहां का रहने वाला था और अहले सुबह किस काम से वहां आया था। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *