रायपुर के गोबरा नवापारा में आज खाद्य लाइसेंस शिविर:व्यापारियों को मौके पर मिल रही सुविधा, छोटे और बड़े खाद्य व्यवसायियों को राहत देने उद्देश्य

रायपुर के गोबरा नवापारा में आज खाद्य लाइसेंस शिविर:व्यापारियों को मौके पर मिल रही सुविधा, छोटे और बड़े खाद्य व्यवसायियों को राहत देने उद्देश्य

रायपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से आज 22 मार्च को गोबरा नवापारा क्षेत्र के खाद्य व्यापारियों के लिए एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा शाम 4 बजे तक संचालित होगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के उन छोटे और बड़े खाद्य व्यवसायियों को राहत देना है, जो अब तक तकनीकी जानकारी के अभाव में अपना पंजीयन या लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं। शिविर में छोटे दुकानदार, ठेला-रेहड़ी संचालक, होटल व्यवसायी और अन्य खाद्य विक्रेता मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पा रहे हैं। विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहकर व्यापारियों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो सके। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान का पता प्रमाण और सक्रिय मोबाइल नंबर आवश्यक रखा गया है। व्यापार मंडल, गोबरा नवापारा ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर अपना खाद्य लाइसेंस या पंजीयन जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई या जुर्माने से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *