दरभंगा | नगर निगम की प्रस्तावित बजट बैठक को वार्ड छह के पूर्व पार्षद शशिकांत दत्त के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। अब यह बैठक 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। हालांकि, बैठक टलने के फैसले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। नगर निगम की यह बैठक शहर के विकास और बजट से जुड़े अहम निर्णयों के लिए बुलाई गई थी, लेकिन पूर्व पार्षद के निधन की खबर मिलते ही इसे स्थगित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से इसे संवेदनशील निर्णय बताया जा रहा है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि शोकसभा आयोजित कर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सकती थी। दरभंगा | नगर निगम की प्रस्तावित बजट बैठक को वार्ड छह के पूर्व पार्षद शशिकांत दत्त के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। अब यह बैठक 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। हालांकि, बैठक टलने के फैसले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। नगर निगम की यह बैठक शहर के विकास और बजट से जुड़े अहम निर्णयों के लिए बुलाई गई थी, लेकिन पूर्व पार्षद के निधन की खबर मिलते ही इसे स्थगित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से इसे संवेदनशील निर्णय बताया जा रहा है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि शोकसभा आयोजित कर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सकती थी।


