शेरपुर में बाबा बक्तर-कारू पूजनोत्सव की तैयारियां शुरू:19 से 21 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

शेरपुर में बाबा बक्तर-कारू पूजनोत्सव की तैयारियां शुरू:19 से 21 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड की नीमा पंचायत स्थित शेरपुर गांव में बाबा बक्तर एवं बाबा कारू पूजनोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सार्वजनिक बाबा बक्तर एवं बाबा कारू पूजा समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बाबा बक्तर, बाबा कारू सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को मूर्तिकार अंतिम रूप दे रहे हैं। गीत-संगीत का आयोजन किया जाएगा मेला समिति के संयोजक देवेंद्र यादव ने बताया कि यह मेला 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा। तीनों दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 21 मार्च को विशेष सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी के कई कलाकार शामिल होंगे। मीना बाजार भी लगेंगे समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव रामप्रवेश यादव ने जानकारी दी कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। मेले में आने वाले लोगों के लिए मीना बाजार और विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध रहेंगे। बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड की नीमा पंचायत स्थित शेरपुर गांव में बाबा बक्तर एवं बाबा कारू पूजनोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सार्वजनिक बाबा बक्तर एवं बाबा कारू पूजा समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बाबा बक्तर, बाबा कारू सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को मूर्तिकार अंतिम रूप दे रहे हैं। गीत-संगीत का आयोजन किया जाएगा मेला समिति के संयोजक देवेंद्र यादव ने बताया कि यह मेला 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा। तीनों दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 21 मार्च को विशेष सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी के कई कलाकार शामिल होंगे। मीना बाजार भी लगेंगे समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव रामप्रवेश यादव ने जानकारी दी कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। मेले में आने वाले लोगों के लिए मीना बाजार और विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *