Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को आधी रात के बाद अचानक 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए। इन 22 एसपी को शामिल कर राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत 9 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक लगाया गया है। साइबर क्राइम, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और एंटी नारकोटिक्स से जुड़े कई अधिकारियों को भी बदला गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजय सिंह को जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-I, योगेश यादव को एंटी नारकोटिक्स से एटीएस में डीआईजी और राशी डोगरा डुडी को जयपुर ग्रामीण एसपी से सीआइडी-सीबी में डीआइजी की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार डी.एच. को राज्यपाल का परिसहाय लगाया गया है।
डीआईजी आनंद शर्मा को जेडीए, राममूर्ति जोशी को डीआईजी एसीपी उदयपुर, सुमित मेहरड़ा को एसपी साइबर जयपुर लगाया गया है। मोनिका सेन को पाली, डॉक्टर अमृत दुहन को उदयपुर पी डि नित्या जोधपुर ग्रामीण, जयेष्ठा मैत्रया को बांसवाड़ा में एसपी लगाया है।
जयपुर : ट्रैफिक और ईस्ट-वेस्ट में युवा डीसीपी
रंजीता शर्मा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व तो प्रशांत किरण को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम के पद पर लगाया है। रंजीता शर्मा 2019 बैच, प्रशांत किरण 2021 बैच के अफसर हैं। निश्चय प्रसाद एम. को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर के पद पर लगाया है, जो 2021 बैच के हैं
पति पत्नी को अलग-अलग जिलों में जिम्मा

पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को सिरोही एसपी व कमल शेखावत को जोधपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम लगाया है जो अब तक जयपुर में तैनात थे।
नशे पर शिकंजा
नशे पर शिकंजा कसने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मजबूत किया गया है। इस फोर्स से डीआइजी योगेश यादव को एटीएस में भेजा गया है, उनकी जगह डीआईजी अभिजीत सिंह को लगाया गया है। वहीं इसी फोर्स में अमित जैन को एसपी लगाया है। वहां आईजी विकास कुमार पहले से ही तैनात हैं।
इनको लगाया एसपी
सुधीर जोशी – झुंझुनूं
संजीव नैन – जयपुर ग्रामीण
नरेंद्र सिंह – बाड़मेर
मोनिका सेन – पाली
ज्ञान चन्द्र यादव – चूरू
नरेंद्र सिंह मीणा – हनुमानगढ़
मृदुल कच्छावा – बीकानेर
सतवीर सिंह – कोटपूतली-बहरोड़
सतनाम सिंह – फलौदी
हर्ष वर्धन अगरवाला – अजमेर
डॉ. अमृता दुहन – उदयपुर
पी.डी. नित्या – जोधपुर ग्रामीण
पीयूष दीक्षित – करौली
विशनाराम – सलूम्बर
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ – सिरोही
अवनीश कुमार शर्मा – बूंदी
जयेष्ठा मैत्रयी – बांसवाड़ा
बृजेश ज्योति उपाध्याय – भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार)
हरी शंकर – श्रीगंगानगर
हेमंत कलाल – राजसमंद
कंबले शरण गोपीनाथ – डीग
रोशन मीणा – नागौर।


