दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित अलग-अलग विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नीलाम पत्र वाद, परिवहन, मद्यनिषेध एवं उत्पाद, खनन, वाणिज्य कर, राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन विभाग की ओर से किए जा रहे राजस्व संग्रहण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने तीनों जिलों के जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक जिले में 100 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही राजस्व वसूली के लिए विशेष कैंप आयोजित करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए रिपोर्ट कोर्ट संचालन का निर्देश दिया। कहा- अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई हो परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान वाहनों की नियमित जांच अभियान चलाने, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। खनन विभाग को बालू घाटों का नियमित निरीक्षण करने, निर्धारित मात्रा में ही मिट्टी उठाव सुनिश्चित कराने तथा ईंट-भट्ठों से रॉयल्टी वसूली और प्रदूषण जांच कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मनोज कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मादक पदार्थों की रोकथाम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने सहायक औषधि नियंत्रक और सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के मेडिकल स्टोर और थोक विक्रेताओं का प्रत्येक माह भौतिक सत्यापन करें और इसकी रिपोर्ट समय पर जमा करें। आवश्यकतानुसार पुलिस, मद्यनिषेध और जीएसटी विभाग के साथ संयुक्त जांच और छापेमारी करने का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि जिले में गांजा, भांग, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की खेती, उपभोग या व्यापार की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित थाना या औषधि निरीक्षक को जानकारी दें। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र संचालित सिविल सर्जन ने बताया कि डीएमसीएच में 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र संचालित है, जहां नशे के आदी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने और जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य परियोजना प्रबंधक महिला एवं विकास निगम अंकिता कश्यप ने पीपीटी के माध्यम से अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और SHe-Box पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के अध्यक्ष व सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। भारतमाला परियोजना के तहत विद्यालय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-119डी के निर्माण कार्य के क्रम में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने हायाघाट प्रखंड के मौजा हाजीपुर विरणपट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय विरणपट्टी के स्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक आने वाले 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
सीजेएम ने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे के लिए पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने सभी नोटिसों का अनिवार्य रूप से तामिल कराने का निर्देश दिया।
वहीं सचिव आरती कुमारी ने कहा कि शुक्रवार तक सभी पक्षकारों को लोक अदालत का नोटिस उपलब्ध करा दिया जाए। उत्पाद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बीमा कंपनियों और दावाकर्ताओं से संपर्क बनाकर अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने का आह्वान किया। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित अलग-अलग विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नीलाम पत्र वाद, परिवहन, मद्यनिषेध एवं उत्पाद, खनन, वाणिज्य कर, राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन विभाग की ओर से किए जा रहे राजस्व संग्रहण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने तीनों जिलों के जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक जिले में 100 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही राजस्व वसूली के लिए विशेष कैंप आयोजित करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए रिपोर्ट कोर्ट संचालन का निर्देश दिया। कहा- अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई हो परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान वाहनों की नियमित जांच अभियान चलाने, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। खनन विभाग को बालू घाटों का नियमित निरीक्षण करने, निर्धारित मात्रा में ही मिट्टी उठाव सुनिश्चित कराने तथा ईंट-भट्ठों से रॉयल्टी वसूली और प्रदूषण जांच कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मनोज कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मादक पदार्थों की रोकथाम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने सहायक औषधि नियंत्रक और सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के मेडिकल स्टोर और थोक विक्रेताओं का प्रत्येक माह भौतिक सत्यापन करें और इसकी रिपोर्ट समय पर जमा करें। आवश्यकतानुसार पुलिस, मद्यनिषेध और जीएसटी विभाग के साथ संयुक्त जांच और छापेमारी करने का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि जिले में गांजा, भांग, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की खेती, उपभोग या व्यापार की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित थाना या औषधि निरीक्षक को जानकारी दें। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र संचालित सिविल सर्जन ने बताया कि डीएमसीएच में 10 बेड का नशा मुक्ति केंद्र संचालित है, जहां नशे के आदी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने और जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य परियोजना प्रबंधक महिला एवं विकास निगम अंकिता कश्यप ने पीपीटी के माध्यम से अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और SHe-Box पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के अध्यक्ष व सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। भारतमाला परियोजना के तहत विद्यालय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-119डी के निर्माण कार्य के क्रम में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने हायाघाट प्रखंड के मौजा हाजीपुर विरणपट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय विरणपट्टी के स्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक आने वाले 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
सीजेएम ने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे के लिए पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने सभी नोटिसों का अनिवार्य रूप से तामिल कराने का निर्देश दिया।
वहीं सचिव आरती कुमारी ने कहा कि शुक्रवार तक सभी पक्षकारों को लोक अदालत का नोटिस उपलब्ध करा दिया जाए। उत्पाद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बीमा कंपनियों और दावाकर्ताओं से संपर्क बनाकर अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने का आह्वान किया।


