मैनपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना निवासी रानी (30) पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि रानी की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, रानी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम पैनल द्वारा कराया गया है।


