T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, ‘चोकर्स’ का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में एंट्री कर ली है। जबकि साउथ अफ्रीकी टीम चोकर्स का दाग हटाने में असफल रही है। इस मैच में बॉलिंग से लेकर बैटिंग तक न्यूजीलैंड ने पूरी तरह साउथ अफ्रीका को तहस-नहस कर दिया।  इस दौरान फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में नाबाद शतक ठोका जो कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है।

न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका ओपनर फिन एलेन और टिम साइफर्ट निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117रन जोड़े। साइफर्ट ने 33 गेंदो में 58 रनों की पारी खेली। लेकिन फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक ठोक दिया। एलेन ने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 10 चौके लगाए। इस खिलाड़ी का स्ट्राइकरेट 303.03 रहा जो कि एक रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल  लिया। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 छक्के और 19 चौके लगाए और साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी यूनिट को उसचारों खाने चित कर दिया। 

वहीं अफ्रीकी टीम के लिए अपने ऊपर से चोकर्स का दाग हटाना और मुश्किल हो गया है। इस टीम ने पहले टॉस गंवाया और उसके बाद साउथ अफ्रीका के टॉप 3 बल्लेबाज भी नाकाम रहे। कप्तान मार्करम 18 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक ने 10 रन ही बनाए। रिकल्टन पहली गेंद पर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस भी महज 34 रन ही बना पाए। जबकि मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *