कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत ग्राम चांदा में होली के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मथुरा की तर्ज पर किया जाता है। इस वर्ष, रमजान का महीना चलने और कार्यक्रम स्थल के ठीक बगल में मस्जिद होने के कारण विशेष सतर्कता बरती गई। किसी भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। कैमूर डीएसपी विजय कुमार गुप्ता स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान, सतीश कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी श्री भागीरथ अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने बताया, “हमने सुबह से ही यहां पुलिस बल तैनात कर रखा है और मैं स्वयं भी मौजूद हूं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके और अराजकता न फैले। होली का यह समारोह पूरी शांति के साथ संपन्न हो, और हमारे मुस्लिम भाइयों को किसी भी धार्मिक रूप से आहत न होना पड़े, इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था की है।” प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मटकी फोड़ होली का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत ग्राम चांदा में होली के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मथुरा की तर्ज पर किया जाता है। इस वर्ष, रमजान का महीना चलने और कार्यक्रम स्थल के ठीक बगल में मस्जिद होने के कारण विशेष सतर्कता बरती गई। किसी भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। कैमूर डीएसपी विजय कुमार गुप्ता स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान, सतीश कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी श्री भागीरथ अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने बताया, “हमने सुबह से ही यहां पुलिस बल तैनात कर रखा है और मैं स्वयं भी मौजूद हूं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके और अराजकता न फैले। होली का यह समारोह पूरी शांति के साथ संपन्न हो, और हमारे मुस्लिम भाइयों को किसी भी धार्मिक रूप से आहत न होना पड़े, इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था की है।” प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मटकी फोड़ होली का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


