होली पर शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला:समस्तीपुर में SDM-ASP के नेतृत्व में आयोजन, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की

होली पर शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला:समस्तीपुर में SDM-ASP के नेतृत्व में आयोजन, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की

समस्तीपुर शहर में होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान शहरवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। यह फ्लैग मार्च नगर थाने से शुरू होकर मगरदही चौक, गणेश चौक, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक और रामबाबू चौक होते हुए वापस नगर थाने पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और एएसपी संजय कुमार पांडे ने किया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। शांति और सुरक्षा का संदेश देना था उदेश्य इस मार्च में नगर थाना अध्यक्ष, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष, ट्रैफिक डीएसपी, प्रशिक्षण एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को होली के दौरान शांति और सुरक्षा का संदेश देना था। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए हर इलाके में पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने पुनः लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का आग्रह किया। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में रंगों का त्योहार मना सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समस्तीपुर शहर में होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान शहरवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। यह फ्लैग मार्च नगर थाने से शुरू होकर मगरदही चौक, गणेश चौक, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक और रामबाबू चौक होते हुए वापस नगर थाने पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और एएसपी संजय कुमार पांडे ने किया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। शांति और सुरक्षा का संदेश देना था उदेश्य इस मार्च में नगर थाना अध्यक्ष, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष, ट्रैफिक डीएसपी, प्रशिक्षण एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को होली के दौरान शांति और सुरक्षा का संदेश देना था। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए हर इलाके में पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने पुनः लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का आग्रह किया। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में रंगों का त्योहार मना सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *