माता टेकरी मंदिर में होली प्रतिबंध का बोर्ड:हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, पुजारी बोले- देवी देवताओं से ही तो परंपरा शुरू हुई

माता टेकरी मंदिर में होली प्रतिबंध का बोर्ड:हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, पुजारी बोले- देवी देवताओं से ही तो परंपरा शुरू हुई

देवास की माता टेकरी पर होली खेलने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने टेकरी परिसर में बोर्ड लगाकर चेतावनी दी थी कि होली खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिबंध के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता टेकरी पहुंचे। उन्होंने प्रतिबंधित बोर्ड हटाते हुए कहा कि होली जैसा पवित्र त्योहार यदि मंदिर में नहीं मनाया जाएगा, तो फिर कहां मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से प्रतिबंध लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

रोक लगाने पर पुजारी ने भी जताया विरोध
माता टेकरी मंदिर के पंडित राजेंद्र पुजारी ने बताया कि प्रशासन ने बोर्ड लगाकर होली खेलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने तर्क दिया कि देवी-देवताओं से ही त्योहारों की परंपरा शुरू हुई है, ऐसे में मंदिर में होली खेलने पर रोक लगाना उचित नहीं है। विरोध प्रदर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में होली खेलकर अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से प्रतिबंध लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *