सीहोर|पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व पर 24 फरवरी से 4 मार्च तक सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। आयोजन सिद्धपुर नगरी में सिद्धों की आराधना के रूप में हो रहा है। बुधवार को श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति भाव से 13 महाअर्घ्य समर्पित किए। नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान पंडित कपिल जैन के निर्देशन में चल रहा है। ट्रस्ट समिति अध्यक्ष अजय जैन ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।


