केडीएमए क्रिकेट लीग में अंकज ने ली हैट्रिक:सुपीरियर स्प्रिट और नवाबगंज एथलेटिक्स ने मैच जीते

केडीएमए क्रिकेट लीग में अंकज ने ली हैट्रिक:सुपीरियर स्प्रिट और नवाबगंज एथलेटिक्स ने मैच जीते

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। इन मैचों में नवाबगंज एथलेटिक्स और सुपीरियर स्प्रिट की टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मैच पीएसी मैदान में स्टार क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया। स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 215 रन बनाए। नमन जायसवाल ने 38 रन, वैदिक ने 36 रन और सत्यम ने 34 रन का योगदान दिया। नवाबगंज एथलेटिक्स के गेंदबाज अंकज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। रेनुवेन्द्र ने भी 2 विकेट चटकाए। जवाब में, नवाबगंज एथलेटिक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 25.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाकर मैच जीत लिया। विशाल ने 96 रन की तेज पारी खेली, जबकि कृष्णा ने 30 और देवांश ने 27 रन बनाए। स्टार क्लब के वैदिक ने 2 विकेट लिए। इस मैच में अपनी हैट्रिक और 5 विकेट के लिए अंकज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरा मैच जेम्स मैदान में भारत क्रिकेट क्लब और सुपीरियर स्प्रिट के बीच खेला गया। भारत क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवा राजपूत ने नाबाद 83 रन और प्रिंस ने 38 रन बनाए। सुपीरियर स्प्रिट के लिए युवराज, धनंजय और अखंड ने 2-2 विकेट हासिल किए। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपीरियर स्प्रिट ने 28.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। उत्कर्ष मौर्य ने 82 रन और प्रकाश गुप्ता ने नाबाद 76 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भारत क्रिकेट क्लब के सुधीर और देवेंद्र ने 2-2 विकेट लिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *