होली से पहले कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जंक्शन से 10 लीटर विदेशी शराब और बलरामपुर से 6 लीटर बियर बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

होली से पहले कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जंक्शन से 10 लीटर विदेशी शराब और बलरामपुर से 6 लीटर बियर बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार मद्य निषेध विभाग ने होली पर्व से पहले अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कटिहार जंक्शन से विदेशी शराब बरामद मद्य निषेध विभाग के अनुसार, कटिहार जंक्शन और उसके आसपास के क्षेत्र से दो अभियुक्तों को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा और लोहागड़ा गांव से भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 10.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बारसोई रेलवे स्टेशन पर बीयर बरामद इसके अलावा, बारसोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच के दौरान 6.000 लीटर बीयर बरामद की गई। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कटिहार मद्य निषेध विभाग ने होली पर्व से पहले अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कटिहार जंक्शन से विदेशी शराब बरामद मद्य निषेध विभाग के अनुसार, कटिहार जंक्शन और उसके आसपास के क्षेत्र से दो अभियुक्तों को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा और लोहागड़ा गांव से भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 10.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बारसोई रेलवे स्टेशन पर बीयर बरामद इसके अलावा, बारसोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच के दौरान 6.000 लीटर बीयर बरामद की गई। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *