बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का छठवां दिन:दोनों पाली में इंग्लिश के पेपर्स, अब तक 16 छात्र हो चुके हैं निष्कासित

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का छठवां दिन:दोनों पाली में इंग्लिश के पेपर्स, अब तक 16 छात्र हो चुके हैं निष्कासित

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आज छठवां दिन है। दोनों पाली में इंग्लिश के पेपर्स हैं। प्रदेश के 1699 सेंटर्स पर एग्जाम होंगे। 15 लाख से ज्यादा बच्चे बोर्ड 10वीं के एग्जाम दे रहे हैं। अबतक पांच पेपर्स हो चुके हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चल रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाता है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी पाली में करीब 7.54 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 5 दिनों में अब तक 27 छात्रों को निष्काशित किया गया परीक्षा के दौरान कदाचार पर सख्ती बरती जा रही है। अब तक चार दिनों में कुल 22 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है। पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 5 और चौथे दिन 6, पांचवे दिन 5 परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों से निष्कासित किया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को जूता और मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा जांच को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह नियम लागू किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। पटना में सुरक्षा के पूरे इंतजाम पटना सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले में करीब 71 हजार परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आज छठवां दिन है। दोनों पाली में इंग्लिश के पेपर्स हैं। प्रदेश के 1699 सेंटर्स पर एग्जाम होंगे। 15 लाख से ज्यादा बच्चे बोर्ड 10वीं के एग्जाम दे रहे हैं। अबतक पांच पेपर्स हो चुके हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चल रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाता है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी पाली में करीब 7.54 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 5 दिनों में अब तक 27 छात्रों को निष्काशित किया गया परीक्षा के दौरान कदाचार पर सख्ती बरती जा रही है। अब तक चार दिनों में कुल 22 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है। पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 5 और चौथे दिन 6, पांचवे दिन 5 परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों से निष्कासित किया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को जूता और मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा जांच को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह नियम लागू किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। पटना में सुरक्षा के पूरे इंतजाम पटना सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले में करीब 71 हजार परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *