Tata Punch EV Facelift: इलेक्ट्रिक कार मार्केट भारत में बढ़ता जा रहा है और इसी बीच Tata Passenger Electric Mobility Limited ने Punch EV Facelift को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस अपडेटेड मॉडल में वही बदलाव शामिल किए गए हैं, जो हाल ही में आए इसके पेट्रोल (ICE) वर्जन में देखने को मिले थे। लेकिन सवाल है- नई Punch EV में ऐसा क्या नया है, जो इसे पहले से अलग बनाता है?
Tata Punch EV Range: रेंज और बैटरी
Punch EV Facelift में 40 kWh बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर ARAI सर्टिफाइड 468 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। शहर में रोजाना के इस्तेमाल और छोटे हाईवे ट्रिप के लिहाज से यह रेंज महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें बैटरी उपयोग के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा।
Tata Punch EV Design: डिजाइन में क्या बदला?
- नई Punch EV के फ्रंट लुक में ब्लैक स्ट्रिप हटाकर बॉडी कलर क्लोज्ड पैनल दिया गया है।
- DRLs आपस में जुड़े हुए हैं और हेडलैंप की पोजीशन भी बदली गई है।
- इसका डिजाइन Tata Nexon EV और Tata Harrier EV से मेल खाता दिखता है।
- साइड प्रोफाइल में 16-इंच अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है।
- पीछे की ओर नई टेललाइट्स और कनेक्टिंग लाइट बार जोड़ी गई है।
- यह SUV कुल सात रंग के विकल्पों में उपलब्ध है।
- ग्राउंड क्लीयरेंस 195 मिमी है, जबकि 450 मिमी की वाटर वेडिंग क्षमता दी गई है।
- कर्ब वेट 1360 किलोग्राम बताया गया है।
Tata Punch EV features: केबिन और फीचर्स
- इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इल्यूमिनेटेड लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
- सेंटर कंसोल में टच कंट्रोल और रोटरी डायल दिए गए हैं।
Features And Specs List:
- Apple CarPlay
- Android Auto
- वेंटिलेटेड सीट्स
- कूल्ड ग्लवबॉक्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- रिमोट कमांड्स
- तीन ड्राइव मोड्स
Tata Punch ev Facelift Launch: इस SUV में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और रेंज के स्तर पर बदलाव किए गए हैं। यह मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो माइक्रो-SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक विकल्प तलाश रहे हैं। कीमत, BaaS मॉडल और रेंज को देखते हुए यह अपने सेगमेंट में कॉम्पीटीशन को और तेज कर सकती है।


