9.5 मिमी बारिश से पारा 6 डिग्री गिरा, आज येलो अलर्ट

9.5 मिमी बारिश से पारा 6 डिग्री गिरा, आज येलो अलर्ट

भास्कर न्यूज | पूर्णिया बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शुक्रवार को पूर्णिया में बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे दिनभर हल्की ठंड का अहसास होता रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान के बीच महज 2.7 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे तक रहेगा असर, बारिश की संभावना पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक राकेश कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर क्षेत्र में बना हुआ है। गुरुवार रात 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी युक्त पुरबा हवा चली। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि दिन में हवा की रफ्तार कम थी।हवा चलने की स्थिति में विशेषकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। भास्कर न्यूज | पूर्णिया बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शुक्रवार को पूर्णिया में बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे दिनभर हल्की ठंड का अहसास होता रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान के बीच महज 2.7 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे तक रहेगा असर, बारिश की संभावना पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक राकेश कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर क्षेत्र में बना हुआ है। गुरुवार रात 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी युक्त पुरबा हवा चली। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि दिन में हवा की रफ्तार कम थी।हवा चलने की स्थिति में विशेषकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *