पानीपत की कंबल फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान:सुबह चार बजे लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पानीपत की कंबल फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान:सुबह चार बजे लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पानीपत जिले के गांव बलाना में शनिवार सुबह एक कंबल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के अभियान में जुट गईं। मजूदरों को निकाला बाहर गनीमत रही कि समय रहते फैक्ट्री में मौजूद सभी मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है। वहीं आग के कारण फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई। पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *