बबलू विश्वास का सोशल मीडिया पर अंतिम पोस्ट-कभी गम न देना खुशी देने वाले

बबलू विश्वास का सोशल मीडिया पर अंतिम पोस्ट-कभी गम न देना खुशी देने वाले

भास्कर न्यूज| पूर्णिया कोचैली डगरुआ निवासी नामचीन व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। स्व. विश्वास पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के काफी करीबी थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मंत्री डॉ. दिलीप जासवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा से मोबाइल पर बातचीत कर गहरी संवेदना जताई। पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि प्रकट करने वालों में विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व मंत्री आफाक आलम, पूर्व मंत्री बीमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, रालोमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, राजद नेता अरुण यादव, पूर्व जेडीयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, राजद नेता राकेश यादव आदि शामिल हैं। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बबलू विश्वास के असामयिक निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है कि पूर्णिया ने उदीयमान कारोबारी और शानदार सामाजिक सख्सियत खो दिया है । शाम बबलू विश्वास की उस वक्त सड़क-हादसे में मौत हो गई, जब उनका फॉर्च्यूनर कार कप्तान-पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरा था। बाद में उनके वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया और उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अंतिम संस्कार से पहले स्व. विश्वास के शव को अंतिम दर्शन हेतु उनके पैतृक आवास पर रखा गया जहां संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कप्तान पुल पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में युवा व्यवसायी बबलू विश्वास की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत की खबर फैलते ही शहर के व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर सुनकर किसी को सहज विश्वास नहीं हो रहा था कि शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी अब उनके बीच नहीं रहे। हादसे के करीब एक घंटे पहले तक बबलू विश्वास सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उसने पत्नी के तस्वीर के साथ पोस्ट डाला था। गुरुवार को करवा चौथ भी था। गुरुवार शाम 6 बजे बबलू ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ वाली एक तस्वीर के साथ गाना वाला रील्स डाला था। जिसमें कहा था- कभी गम न देना खुशी देने वाले, मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले। उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी पोस्ट होगा। भास्कर न्यूज| पूर्णिया कोचैली डगरुआ निवासी नामचीन व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। स्व. विश्वास पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के काफी करीबी थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मंत्री डॉ. दिलीप जासवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा से मोबाइल पर बातचीत कर गहरी संवेदना जताई। पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि प्रकट करने वालों में विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व मंत्री आफाक आलम, पूर्व मंत्री बीमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, रालोमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, राजद नेता अरुण यादव, पूर्व जेडीयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, राजद नेता राकेश यादव आदि शामिल हैं। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बबलू विश्वास के असामयिक निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है कि पूर्णिया ने उदीयमान कारोबारी और शानदार सामाजिक सख्सियत खो दिया है । शाम बबलू विश्वास की उस वक्त सड़क-हादसे में मौत हो गई, जब उनका फॉर्च्यूनर कार कप्तान-पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरा था। बाद में उनके वाहन को क्रेन से बाहर निकाला गया और उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अंतिम संस्कार से पहले स्व. विश्वास के शव को अंतिम दर्शन हेतु उनके पैतृक आवास पर रखा गया जहां संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कप्तान पुल पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में युवा व्यवसायी बबलू विश्वास की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत की खबर फैलते ही शहर के व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर सुनकर किसी को सहज विश्वास नहीं हो रहा था कि शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी अब उनके बीच नहीं रहे। हादसे के करीब एक घंटे पहले तक बबलू विश्वास सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उसने पत्नी के तस्वीर के साथ पोस्ट डाला था। गुरुवार को करवा चौथ भी था। गुरुवार शाम 6 बजे बबलू ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ वाली एक तस्वीर के साथ गाना वाला रील्स डाला था। जिसमें कहा था- कभी गम न देना खुशी देने वाले, मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले। उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी पोस्ट होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *