गोंडा में कक्षा 1-8 तक सभी स्कूल आज बंद:भारी बरसात की चेतावनी, BSA ने DM के आदेश पर घोषित किया अवकाश

गोंडा में कक्षा 1-8 तक सभी स्कूल आज बंद:भारी बरसात की चेतावनी, BSA ने DM के आदेश पर घोषित किया अवकाश

गोंडा में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आज शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक), सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी (प्राइवेट) विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। ​जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकास खंडों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। ​जिले में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते ग्रामीण और शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, ऐसे मौसम में छोटे बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी और संभावित दुर्घटना का जोखिम हो सकता था। ​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए है। इसके साथ ही प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *