मुजफ्फरपुर में आग लगने से 7 घर जले:शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश

मुजफ्फरपुर में आग लगने से 7 घर जले:शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित भीखनपुरा नरासारी गांव में आज देर शाम एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुल सात घर जलकर राख हो गए। प्रभावित लोगों में चंदन पासवान, पूजा देवी, कृष्ण पासवान, मनीष कुमार, छठिया देवी, रंजीत राम और चांदनी देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन अग्निशमन विभाग को समय पर सूचना नहीं दी गई। इसी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुटे पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि “शुक्रवार की देर शाम अचानक घर में आग लग गई। हमलोग शोर मचाते हुए बाहर निकले और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घर भी जलने लगे। जब तक किसी को सूचना देने की स्थिति बनती, तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था।” बताया गया कि बाद में स्थानीय लोगों ने ही कच्ची-पक्की ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी और नुकसान की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सात परिवारों के घर जलने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित भीखनपुरा नरासारी गांव में आज देर शाम एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुल सात घर जलकर राख हो गए। प्रभावित लोगों में चंदन पासवान, पूजा देवी, कृष्ण पासवान, मनीष कुमार, छठिया देवी, रंजीत राम और चांदनी देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन अग्निशमन विभाग को समय पर सूचना नहीं दी गई। इसी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुटे पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि “शुक्रवार की देर शाम अचानक घर में आग लग गई। हमलोग शोर मचाते हुए बाहर निकले और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घर भी जलने लगे। जब तक किसी को सूचना देने की स्थिति बनती, तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था।” बताया गया कि बाद में स्थानीय लोगों ने ही कच्ची-पक्की ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी और नुकसान की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सात परिवारों के घर जलने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *